...अब मां बनना चाहती हूं: कंगना रनौत

कंगना रनौत अपने खुले विचारों और बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्‍होंने रितिक रोशन के साथ हुए विवाद पर अपना साफ मत रखा था. वहीं अब एकबार फिर उन्‍होंने अपने बोल्‍ड बयान से सबको चौंका दिया है. उनका कहना है कि वो मां बनना चाहती हैं. हाल ही में […]

कंगना रनौत अपने खुले विचारों और बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्‍होंने रितिक रोशन के साथ हुए विवाद पर अपना साफ मत रखा था. वहीं अब एकबार फिर उन्‍होंने अपने बोल्‍ड बयान से सबको चौंका दिया है. उनका कहना है कि वो मां बनना चाहती हैं.

हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान कंगना ने कहा,’ मुझे लगता है कि मैं पूरी तरह आत्‍मनिर्भर हूं, लेकिन जब आप अपने उम्र के दूसरे दशक के आखिरी वर्षो में होते हैं तो कहीं न कहीं आपके मन में मातृत्‍व की भावना जागने लगती है और इसे आप बहुत ज्‍यादा महसूस करते हैं ‘मुझे बच्‍चे चाहिए’.

कंगना ने आगे यह भी कहा कि उन्‍होंने कभी नहीं सोचा था कि वो ऐसी बातें करेंगी, लेकिन अब इसे शेयर न करना मेरे लिए मुश्किल हो गया है.

कंगना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वे जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘रंगून’ में नजर आनेवाली हैं. फिल्‍म में शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इसके अलावा वे फिल्‍म ‘सिमरन’ में नजर आनेवाली हैं. इस फिल्‍म में उनका किरदार बिल्‍कुल हटकर होगा. कंगना रानी लक्ष्‍मीबाई की बायोपिक फिल्‍म में भी नजर आनेवाली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >