कुछ ऐसे गौरी खान ने सजाया है रणबीर कपूर का नया घर, देखें तसवीरें...

अभिनेता रणबीर कपूर अपने नये घर में शिफ्ट हो गये हैं. रणबीर पिछले कई महीनों से दादी कृष्‍णा राज कपूर के साथ कृष्णा कॉटेज में रह रहे थे. रणबीर का यह नया घर चर्चाओं में है क्‍योंकि इस घर को शाहरुख खान की पत्‍नी गौरी खान ने डिजाइन किया है. घर की कई खूबसूरत तस्‍वीरें […]

अभिनेता रणबीर कपूर अपने नये घर में शिफ्ट हो गये हैं. रणबीर पिछले कई महीनों से दादी कृष्‍णा राज कपूर के साथ कृष्णा कॉटेज में रह रहे थे. रणबीर का यह नया घर चर्चाओं में है क्‍योंकि इस घर को शाहरुख खान की पत्‍नी गौरी खान ने डिजाइन किया है.

घर की कई खूबसूरत तस्‍वीरें खुद गौरी खान ने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है जिसमें रणबीर सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं वहीं गौरी उनके बगल में बैठी है. तस्‍वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि घर को बेहद करीने से सजाया गया है.

https://www.instagram.com/p/BN9erw-Ay9x/
https://www.instagram.com/p/BN9lt06A-zp/

इससे पहले बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपने बेटे रणबीर कपूर के घर सजाने के लिए गौरी खान को शुक्रिया अदा किया था. ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा था,’ ‘वास्‍तु’ अद्भुत है! गौरी खान! आपने रणबीर को मकान को घर बना दिया. बेहद खूबसूरत काम किया. मैं और नीतू दोनों ही बेहद खुश है. धन्‍यवाद!’

बता दें कि गौरी खान, रितिक रोशन की पूर्व पत्‍नी सुजैन खान के साथ मिलकर एक्सक्लूसिव इंटीरियर प्रोजेक्ट डिजाइन करती हैं. उन्होंने डिजाइन सेल के नाम से नए इंटीरियर स्टोर की शुरुआत भी की है.

हीं रणबीर कपूर जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ में नजर आनेवाले हैं. अनुराग बसु के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में कैटरीना कैफ भी हैं. इससे पहले वे ‘एक दिल है मुश्किल’ में नजर आये थे जो बॉक्‍स ऑफिस पर हिट रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >