हिमेश रेशमिया की पत्‍नी ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा- ''वो'' नहीं है तलाक की वजह...

हाल ही में हिमेश रेशमिया और उनकी पत्‍नी कोमल को लेकर खबरें थीं कि दोनों 22 साल पुराना रिश्‍ता तोड़ने जा रहे हैं. हिमेश और कोमल के रिश्‍ते की टूटने की वजह सोनिया को बताया जा रहा था. लेकिन अब कोमल ने हिमेश और सोनिया के अफेयर को लेकर चुप्‍पी तोड़ी है. कोमल का कहना […]

हाल ही में हिमेश रेशमिया और उनकी पत्‍नी कोमल को लेकर खबरें थीं कि दोनों 22 साल पुराना रिश्‍ता तोड़ने जा रहे हैं. हिमेश और कोमल के रिश्‍ते की टूटने की वजह सोनिया को बताया जा रहा था. लेकिन अब कोमल ने हिमेश और सोनिया के अफेयर को लेकर चुप्‍पी तोड़ी है.

कोमल का कहना है कि,’ सोनिया इसकी जिम्‍मेदार नहीं है. वो एक फैमिली फ्रेंड की तरह है और उन्‍हें बीच में लाना सही नहीं है.’ कोमल ने यह भी कहा कि हिमेश की फैमिली उनकी अपनी है और वो उन्‍हें बहुत प्‍यार करती हैं.

वहीं कोमल से जब हिमेश के साथ तलाक के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने क‍हा कि वहीं कोमल का इस बारे में कहना है कि मैं और हिमेश एकदूसरे की बहुत रिस्‍पेकट करते हैं और हमदोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं. हमदोनों हमेशा एकदूसरे की रिस्‍पेक्‍ट करते रहेंगे और हमेशा एकूदसरे की फैमिली का हिस्‍सा बने रहेंगे.

हिमेश ने भी एक वेबसाइट से बातचीत में कहा था,’ कभी-कभी लाइफ में आपसी रिस्‍पेक्‍ट बहुत ज्‍याद महत्‍वपूर्ण बन जाती है और वही रिस्‍पेक्‍ट हम अपनी फैमिली को देते हैं. हम दोनों आपसी सह‍मति से अलग हो रहे हैं.’

सूत्रों के मुताबिक हिमेश और कोमल पिछले काफी समय से एकदूसरे से अलग रहे रहे हैं. दोनों के अलग होने की वजह एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर बताया जा रहा है. दरअसल हिमेश और टीवी अभिनेत्री सोनिया कपूर के अफेयर की चर्चाओं ने वर्ष 2006 में खूब सुर्खियां बटोरी थी. कहा जा रहा है कि सोनिया की वजह से ही हिमेश और कोमल कि रिश्‍तों में कड़वाहट आ गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >