सलमान की गर्लफ्रेंड यूलिया ने हिमेश रेशमिया संग गाया ये गाना, VIDEO

अभिनेता सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर तीन महीने बाद भारत लौंटी हैं. यहां आने के बाद वे कुछ दिनों पहले सलमान के साथ करीना कपूर की डिनर पार्टी में दिखीं थी. अब यूलिया के भारत आने की वजहों का पता चला है जिसके तार सिंगर हिमेश रेशमिया से जुड़े हैं. दरअसल यूलिया, हिमेश […]

अभिनेता सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर तीन महीने बाद भारत लौंटी हैं. यहां आने के बाद वे कुछ दिनों पहले सलमान के साथ करीना कपूर की डिनर पार्टी में दिखीं थी. अब यूलिया के भारत आने की वजहों का पता चला है जिसके तार सिंगर हिमेश रेशमिया से जुड़े हैं.

दरअसल यूलिया, हिमेश रेशमिया संग अपने आनेवाले एल्‍बम को लेकर भारत आई हैं जिसमें उन्‍होंने गाना गाया है. उनके इस गाने को सोमवार को अमिताभ बच्‍चन लॉन्‍च करेंगे, लेकिन इस कार्यक्रम में सलमान खान मौजूद नहीं रहेंगे. वहीं सलमान के बारे में यूलिया का कहना है,’ सलमान मेरे बहुत अच्‍छे दोस्‍त हैं. उनकी वजह से ही मैं भारत आई हूं. भारत के कल्‍चर को जाना है.’

https://www.instagram.com/p/BNj1l-tB0tj/

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैं बुहत खुश हूं कि मुझे हिमेश रेशमिया के साथ सिंगल गाने का मौका मिला. मुझे बॉलीवुड काफी पसंद है और मैंने बॉलीवुड की कई फिल्‍में भी देखी है.’ कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें थी कि यूलिया और सलमान का ब्रेकअप हो गया है जिसका करण आपसी डिफ्रेंस बताया जा रहा था.

बता दें कि यूलिया को कई बार सलमान की फैमिली और बहन के साथ देखा गया है. कुछ दिनों पहले यूलिया अपना जन्‍मदिन सलमान की बहन अर्पिता खान संग मनाती नजर आईं थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >