नेहा धूपिया संग ‘रोडीज'' के नये सीजन को जज करेंगे ये फेमस क्रिकेटर

मुंबई: क्रिकेटर हरभजन सिंह छोटे पर्दे पर आने को तैयार हैं और वो रियलिटी शो ‘रोडीज’ के आगामी सत्र के जज होंगे. शो के 14वे संस्करण ‘रोडीज राइजिंग’ में ऑफ स्पिनर क्रिकेटर अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ गैंग लीडर के तौर पर नजर आयेंगे. हरभजन ने एक बयान में कहा ‘रोडीज साहस, ताकत और कडी […]

मुंबई: क्रिकेटर हरभजन सिंह छोटे पर्दे पर आने को तैयार हैं और वो रियलिटी शो ‘रोडीज’ के आगामी सत्र के जज होंगे. शो के 14वे संस्करण ‘रोडीज राइजिंग’ में ऑफ स्पिनर क्रिकेटर अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ गैंग लीडर के तौर पर नजर आयेंगे.

हरभजन ने एक बयान में कहा ‘रोडीज साहस, ताकत और कडी मेहनत का पर्याय है और रोडीज राइजिंग के इस संस्करण का हिस्सा बनने को लेकर मेरी उत्सुकता के लिए यह कारण काफी है.

उन्होंने कहा, ‘मैं भारत के युवा वर्ग के विचारों का अनुभव करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं. मुझे जब कभी खेल से फुरसत मिलती थी मैं यह कार्यक्रम देखता था. मेरे पसंदीदा प्रतिभागी रणविजय हैं जो हमेशा रहेंगे.’

नेहा ने कहा, ‘रोडिज का हिस्सा होना बेहतरीन निजी और पेशेवर एडवेंचर है जो मैंने कभी नहीं किया है. मैं नए संस्करण में अपने साथी गैंग लीडर्स के साथ वापसी करने को लेकर रोमांचित हूं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >