CONFIRMED! इस फिल्‍म में नजर आयेगी रणवीर-आलिया की फ्रेश जोड़ी

अभिनेता रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ को लेकर खासा सुर्खियों बटोर रहे हैं. इस फिल्‍म में वे वाणी कपूर संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं. खबरों की मानें तो रणवीर जल्‍द ही जोया अख्‍तर की अगली फिल्‍म में आलिया भट्ट संग इश्‍क फरमाते नजर आयेंगे. दोनों की जोड़ी फ्रेश है. इससे पहले […]

अभिनेता रणवीर सिंह इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ को लेकर खासा सुर्खियों बटोर रहे हैं. इस फिल्‍म में वे वाणी कपूर संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं. खबरों की मानें तो रणवीर जल्‍द ही जोया अख्‍तर की अगली फिल्‍म में आलिया भट्ट संग इश्‍क फरमाते नजर आयेंगे.

दोनों की जोड़ी फ्रेश है. इससे पहले दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया है. कहा जा रहा है कि रणवीर पहले फिल्‍म ‘पद्मावती’ की शूटिंग पूरी करेंगे, उसके बाद ही जोया अख्‍तर की इस फिल्‍म की शूटिंग शुरू करेंगे. सुनने में तो यह भी आ रहा है कि अगले साल की शुरुआत में फिल्‍म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं.

पहले इस फिल्‍म के लिए सैफ अली खान के बेटी सारा खान का नाम सामने आ रहा था. लेकिन सूत्रों ने इन बातों को सिरे से खारिज किया है. जोया अख्‍तर की यह फिल्‍म में मुंबई के चॉल में रह रहे दो रैपर्स की कहानी होगी, जिसमें रणवीर और आलिया का रोमांटिक एंगल शामिल होगा.

आलिया इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘डियर जिंदगी’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्‍म में वे शाहरुख खान संग नजर आयेंगी. दोनों की जोड़ी भी पहली बार इस फिल्‍म में नजर आनेवाली है. फिल्‍म के तीन टीजर रिलीज हो चुके हैं जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >