''रईस'' को लेकर बोले फरहान अख्‍तर,'' हमने कोई कानून नहीं तोड़ा...''

नयी दिल्ली: फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने कहा कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘रईस’ के रिलीज पर किसी विरोध को लेकर चिंतित नहीं हैं क्योंकि उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा है. इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी है. फिल्‍म में शाहरुख खान और पाकिस्‍तानी अभिनेत्री माहिरा खान मुख्‍य भूमिका में हैं. पिछले […]

नयी दिल्ली: फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने कहा कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘रईस’ के रिलीज पर किसी विरोध को लेकर चिंतित नहीं हैं क्योंकि उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा है. इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान भी है. फिल्‍म में शाहरुख खान और पाकिस्‍तानी अभिनेत्री माहिरा खान मुख्‍य भूमिका में हैं.

पिछले महीने करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को इस फिल्म में फवाद खान के होने को लेकर इसके रिलीज के बाद भी कई वर्गों के विरोधों का सामना करना पड़ा था. फिर बाद में इस फिल्म के निर्माताओं और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच समझौता होने के बाद रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा द्वारा अभिनीत इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया.

जब फरहान से ‘रईस’ के रिलीज में आने वाली चुनौतियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हमने कोई कानून नहीं तोडा है, इसलिए इससे अलग कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.’ ‘रईस’ में शाहरख खान के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं. यह फिल्म 26 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >