अभिनेता सलमान खान ने ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और अजय देवगन को ‘शिवाय’ के लिए एक प्यारा-सा मैसेज भेजा है. ऐश्वर्या और अजय दोनों से सलमान का एक खास रिश्ता रहा है. ऐश्वर्या-अजय की फिल्म इस हफ्ते रिलीज हुई है और दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. ऐसे में सलमान ने दोनों को उनकी फिल्मों के लिए एक खास मैसेज भेजा है.
आपको याद ही होगा सलमान, ऐश्वर्या और अजय तीनों फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम कर चुके हैं. इसी फिल्म के दौरान सलमान और अजय की दोस्ती हुई थी. इसके बाद सलमान अजय की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में कैमियो करते नजर आये थे. वहीं ऐश्वर्या और सलमान का रिश्ता भी जगजाहिर है. ऐसे में अगर सलमान किसी एक फिल्म की कामयाबी की बात कहते तो अच्छा नहीं लगता.
सलमान ने सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा,’ ‘शिवाय’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के लिए बेस्ट ऑफ लक.’ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के निर्देशक करण जौहर ने सलमान के इस मैसेज का धन्यवाद दिया.
वहीं कहा जा रहा है कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘शिवाय’ पर भारी पड़ती नजर आ रही है. वहीं क्रिटिक्स ने दोनों ही फिल्मों को अच्छा रिव्यू दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आनेवाले दिनों में कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई करती हैं.
