कुछ इस तरह फैंस संग दिवाली मनायेंगे रणबीर-अनुष्‍का, आप भी हो सकते हैं शामिल

फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों को हैरान करनेवाले रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा अब फैंस के साथ एक निराले अंदाज में दिवाली मनाने वाले हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार फिल्‍म के प्रमोशन के लिए दोनों स्‍टार्स दो दिनों में चार शहरों का दौरा करेंगे और अपने […]

फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों को हैरान करनेवाले रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा अब फैंस के साथ एक निराले अंदाज में दिवाली मनाने वाले हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार फिल्‍म के प्रमोशन के लिए दोनों स्‍टार्स दो दिनों में चार शहरों का दौरा करेंगे और अपने फैंस के साथ दिवाली मनायेंगे.

दोनों कलाकार इस दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, अहमदाबाद की यात्रा करेंगे और फिर मुंबई लौट जाएंगे. रणबीर-अनुष्‍का शुक्रवार और शनिवार को इन शहरों में अपने फैन्स के साथ दिवाली पर इंज्‍वॉय करनेवाले हैं. करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन और फवाद खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म शुक्रवार को रिलीज हो चुकी हैं.

बता दें कि इस फिल्‍म के बाद रणबीर, अनुराग बसु की आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट कैटरीना कैफ हैं. वहीं अनुष्‍का, इम्तियाज अली की आगामी फिल्‍म ‘द रिंग’ में शाहरुख खान के आपोजिट नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >