अब मैगजीन कवर पर दिखेगी ऐश्‍वर्या-रणबीर की हॉट कैमेस्‍ट्री, SEE PICS

अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चनऔर रणबीर कपूर आगामी फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में दोनों ने एक फोटोशूट कराया है जिसकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. दोनों ने यह फोटोशूट फिल्‍मफेयर मैगजीन के लिए कराया है. कुछ दिनों पहले ही यह फोटो सामने […]

अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय बच्‍चनऔर रणबीर कपूर आगामी फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में दोनों ने एक फोटोशूट कराया है जिसकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. दोनों ने यह फोटोशूट फिल्‍मफेयर मैगजीन के लिए कराया है.

कुछ दिनों पहले ही यह फोटो सामने आई थी जिसमें रणबीर सोफे पर बैठे हुए हैं और ऐश्‍वर्या उनकी गोद में लेटी हुई हैं. ऐश्‍वर्या ने सफेद टी-शर्ट के साथ बूट्स पहने हैं.

फिल्‍मफेयर के मैगजीन कवर पर दोनों की कैमेस्‍ट्री बेहद रोमांटिक लग रहे हैं. पिछले काफी दिनों से ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में दोनों के शानदार कैमेस्‍ट्री की चर्चा जोरों पर है.

इस तस्‍वीर में दोनों की सीजलिंग कैमेस्‍ट्री शानदार लग रही है. ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का ट्रेलर लॉन्‍च हो गया है जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया है. फिल्‍म में भी ऐश्‍वर्या और रणबीर के बीच कई इंटीमेट सीन्‍स हैं.

सेंसर बोर्ड ने फिल्‍म में तीन कट लगाये हैं और फिल्‍म को यूए सर्टिफिकेट देते हुए इसे पास कर दिया है. फिल्‍म में ऐश्‍वर्या-रणबीर के अलावा अनुष्‍का शर्मा और फवाद खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म 28 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >