...तो क्‍या इस वजह से रणवीर-दीपिका के बीच आ गई है दूरियां!

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी रील लाईफ के साथ-साथ रीयल लाईफ में भी बेहद क्‍यूट लगती है. दोनों फिल्‍म ‘रामलीला’ के बाद से ही एकदूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने कभी इस बात का नहीं स्‍वीकारा. लेकिन अब खबरों की मानें तो दोनों के रिश्‍तों में खटास आ गई […]

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी रील लाईफ के साथ-साथ रीयल लाईफ में भी बेहद क्‍यूट लगती है. दोनों फिल्‍म ‘रामलीला’ के बाद से ही एकदूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने कभी इस बात का नहीं स्‍वीकारा. लेकिन अब खबरों की मानें तो दोनों के रिश्‍तों में खटास आ गई है.

कहा जा रहा है कि दोनों के बीच दूरियां आ गई है. अपनी पिछली फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ के बाद दोनों पूरी तरह से बिजी हो गये हैं. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब दोनों की ब्रेकअप की खबरें आई है. इससे पहले भी कहा जा रहा था कि दोनों के रिश्‍तों में दरार आ चुकी है.

एक वेब पोर्टल के अनुसार,’ रणवीर को ऐसा लगता है कि दीपिका उनकी तरफ खास ध्‍यान नहीं दे रही है. दीपिका इस रिलेशनशिप को लेकर एक्‍साइटेड भी नहीं है. दीपिका पूरी तरह से अपने करियर पर फोकस कर रही हैं, जो शायद रणवीर को रास नहीं आ रहा है. यही वजह है कि वे दीपिका से नाराज हैं.

रणवीर कई बार अवार्ड फंक्‍शन और सोशल मीडिया पर दीपिका को लेकर अपने प्‍यार का इजहार कर चुके हैं. लेकिन दीपिका की तरफ से कभी ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला. रणवीर इस बात से भी नाराज है कि हाल ही में उनकी आगामी फिल्‍म ‘बेफिक्रे’ के ट्रेलर की सबने खूब तारीफ की लेकिन दीपिका की तरफ से कोई रिस्‍पांस नहीं आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >