करण ने मान ली होती बात तो ‘ऐ दिल..’ पर नहीं आती मुश्किल

मुंबई : करण जौहर की आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल… पर पिछले कुछ समय से संकट के बादल छाये हुए हैं. ऐसा नहीं है कि करण इस परेशानी से अंजान हैं. बकौल करण उन्हें पहले से ही पता था कि फिल्म को लेकर परेशानियां आ सकती हैं. इस संबंध में उन्हें कुछ लोगों […]

मुंबई : करण जौहर की आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल… पर पिछले कुछ समय से संकट के बादल छाये हुए हैं. ऐसा नहीं है कि करण इस परेशानी से अंजान हैं. बकौल करण उन्हें पहले से ही पता था कि फिल्म को लेकर परेशानियां आ सकती हैं. इस संबंध में उन्हें कुछ लोगों ने आगाह भी किया था, फिर भी वे नहीं मानें. आखिर में परेशानियों ने उन्हें घेर ही लिया.

दरअसल खबरों की मानें तो कुछ समय पहले जब करण अपनी फिल्म का नाम रख रहे थे तो उन्हें एक ज्योतिषी ने सलाह दी थी कि मुश्किल शब्द नाम के साथ जोड़ने से दिक्कत हो सकती है लेकिन करण नहीं माने और उन्होंने फिल्म से मुश्‍किल शब्द नहीं हटाया.

करण की मानें तो पहले फिल्म का नाम ऐ दिल… था. बाद में उन्होंने इसके साथ है मुश्किल भी जोड़ दिया. तब ज्योतिषी ने मना किया था, लेकिन उन्होंने उसे नजरअंदाज कर दिया.

आपको बता दें कि करण निर्देशित इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा नजर आयेंगे. इसके अलावा पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान भी फिल्म में दिखेंगे. पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध के चलते फवाद खान को पाकिस्तान जाना पड़ा. इसके बाद रिलीज पर भी परेशानी आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >