टल सकती है ‘ऐ दिल है मुश्किल'' की रिलीज डेट, दीवाली पर सिर्फ ‘शिवाय''!

उरी हमले के बाद पाकिस्‍तानी कलाकारों पर बैन का मामला गर्माया हुआ है. इसी बीच खबरें आ रही है कि करण जौहर ही आगामी फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज डेट टल सकती है. इस फिल्‍म में पाकिस्‍तानी अभिनेता फवाद खान मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं. कहा जा रहा है कि फिल्‍म की रिलीज […]

उरी हमले के बाद पाकिस्‍तानी कलाकारों पर बैन का मामला गर्माया हुआ है. इसी बीच खबरें आ रही है कि करण जौहर ही आगामी फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज डेट टल सकती है. इस फिल्‍म में पाकिस्‍तानी अभिनेता फवाद खान मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं.

कहा जा रहा है कि फिल्‍म की रिलीज डेट को आगे बढाया जा सकता है. इसका एक मुख्‍य कारण पाकिस्‍तानी कलाकारों पर बैन की मांग को बताया जा रहा है. महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की ओर से पहले ही इस बात की धमकी दी जा चुकी है कि अगर करण जौहर इस फिल्‍म से फवाद खान के पार्ट को एडिट नहीं करते हैं तो फिल्‍म को रिलीज नहीं करने दिया जायेगा.

ऐसे में हो सकता है कि करण इस फिल्‍म को दीवाली पर रिलीज न करें. हो सकता है कि दीवाली पर सिर्फ अजय देवगन की फिल्‍म ‘शिवाय’ ही रिलीज हो. हालांकि दोनों ही फिल्‍म का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है. लेकिन हो सकता है कि करण जौहर मौजूदा हाल को देखते हुए फिल्‍म की रिलीज डेट टाल दें…???

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >