तो शाहरुख नहीं सैफ होते ऐश्‍वर्या राय के पति, लेकिन...

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान चोट लगने के कारण फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में मेहमान भूमिका नहीं कर सके. सूत्रों ने बताया कि करण जौहर के निर्देशन में बन रही ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में इस भूमिका के लिए करण ने सैफ से संपर्क किया था. लेकिन उसी वक्त सैफ चोटिल हो गए […]

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान चोट लगने के कारण फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में मेहमान भूमिका नहीं कर सके. सूत्रों ने बताया कि करण जौहर के निर्देशन में बन रही ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में इस भूमिका के लिए करण ने सैफ से संपर्क किया था.

लेकिन उसी वक्त सैफ चोटिल हो गए और उनके डॉक्टरों ने उन्हें दो महीने के आराम की सलाह दे दी. उन्होंने बताया कि सैफ और करीना के लिए करण एक परिवार की तरह हैं. सैफ चूंकि फिल्म में शूटिंग नहीं कर पाते इसलिए उन्होंने करण को उस भूमिका के लिए किसी अन्य कलाकार को लेने का सुझाव दिया.बाद में करण ने शाहरुख खान को इस भूमिका के लिए चुना.

फिल्‍म में शाहरुख अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय के पति के किरदार में नजर आनेवाले हैं.इस तरह की अफवाहें थीं कि करीना और सैफ करण से नाराज हैं क्योंकि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में सैफ जिस कैमियो भूमिका में नजर आने वाले थे उसके लिए शाहरुख खान को चुना गया था. सूत्रों के अनुसार करीना हमेशा से कहती रही हैं कि करण उनके और सैफ के लिए हमेशा से भाई की तरह रहे हैं.

करीना के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘इस तरह की अफवाहें असंवेदनशील हैं और करीना इससे बहुत दुखी हैं. जो रिपोर्ट किया जा रहा है उनमें कोई सच्चाई नहीं है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >