ऐश्‍वर्या-रणबीर के रोमांटिक सीन से नाराज है बच्‍चन फैमिली, कैटरीना भी...

करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्‍वर्या राय और रणबीर कपूर की कैमेस्‍ट्री चारों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्‍म में दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन फिल्‍माये गये हैं. लेकिन लगता है बच्‍चन फैमिली इससे काफी खफा है. वहीं रणबीर की एक्‍स गर्लफ्रेंड कैटरीना ने भी कुछ ऐसा […]

करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्‍वर्या राय और रणबीर कपूर की कैमेस्‍ट्री चारों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्‍म में दोनों के बीच कई रोमांटिक सीन फिल्‍माये गये हैं. लेकिन लगता है बच्‍चन फैमिली इससे काफी खफा है. वहीं रणबीर की एक्‍स गर्लफ्रेंड कैटरीना ने भी कुछ ऐसा ही रियेक्‍ट किया है.

कहा जा रहा है कि बच्‍चन फैमिली अपनी बहुरानी पर फिल्‍माये गये सीन्‍स से कुछ नाराज है इसलिए उन्‍होंने अभी तक फिल्‍म का टीजर भी नहीं देखा है. जबकि फिल्‍म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब छाया है. एक कार्यक्रम के दौरान जब बिग बी से इस फिल्‍म के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि मैंने अभी तक ट्रेलर नहीं देखा है.

वहीं रणबीर का इस साल की शुरुआत में ही कैटरीना कैफ से ब्रेकअप हो गया था. दोनों के ब्रेकअप की वजह तो सामने नहीं आई, लेकिन कैटरीना अभी भी रणबीर से गुस्‍सा है. कैटरीना के करीबी सूत्र की मानें तो कैटरीना ने फिल्‍म का टीजर या ट्रेलर नहीं देखा है. दरअसल वो रणबीर से जुडी किसी भी वाक्‍ये को याद नहीं करना चाहती, यह तकलीदेह होगा. वो सिर्फ अपने करियर की ओर ध्‍यान देना चाहती हैं.

पहले भी ऐसी खबरें थी कि बच्‍चन फैमिली ने करण को फिल्‍म से ऐश्‍वर्या और रणबीर के इंटीमेट सीन्‍स हटाने को कहा था. अब खबरें है कि बच्‍चन फैमिली इस फिल्‍म के पोस्‍टर, टीजर और ट्रेलर से दूर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >