सुशांत ने रियेलटी शो में ‘नखरा करने'' वाली अफवाहों को किया खारिज

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उन्होंने एक रियेलटी शो के दौरान डांस करने से इंकार कर दिया था जहां वह अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में गए थे. अभिनेता ने कहा कि ऐसी चीजें फिल्म के प्रोडक्शन हाउस द्वारा तय की जाती हैं. सुशांत की […]

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उन्होंने एक रियेलटी शो के दौरान डांस करने से इंकार कर दिया था जहां वह अपनी आगामी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में गए थे. अभिनेता ने कहा कि ऐसी चीजें फिल्म के प्रोडक्शन हाउस द्वारा तय की जाती हैं.

सुशांत की अगली फिल्म ‘‘एमएस धोनी : दि अनटोल्ड स्टोरी’ भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है. तीस वर्षीय अभिनेता अपनी फिल्म के प्रचार के लिए हाल ही में डांस शो ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर गए थे.

ऐसी खबरें थीं कि सुशांत ने वहां ‘नखरे’ दिखाए और शो की टीम से यह जिक्र नहीं करने को कहा कि उनका करियर एक टीवी अभिनेता के रुप में शुरु हुआ था. इन रिपोर्टों को खारिज करते हुए सुशांत ने ट्वीट किया कि उन्हें अपने अभिनेता होने पर गर्व है, भले ही कोई माध्यम हो.

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने अतीत पर भी गर्व है. उन्होंने इस प्रकार की खबरों को रोकने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >