अब पर्दे पर यह किरदार निभाने के लिए भी तैयार हैं रणबीर कपूर

एक समय ऐसा था ज‍ब पर्दे पर कलाकार ‘होमोसेक्‍सुअल’ किरदार निभाने से मना कर देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है. कुछ दिनों पहले ही अभिनेता फवाद खान ने फिल्‍म ‘कपूर एंड संस’ में ऐसा ही किरदार निभाया था. वहीं अब अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि वो इस किरदार को पर्दे पर निभाने […]

एक समय ऐसा था ज‍ब पर्दे पर कलाकार ‘होमोसेक्‍सुअल’ किरदार निभाने से मना कर देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है. कुछ दिनों पहले ही अभिनेता फवाद खान ने फिल्‍म ‘कपूर एंड संस’ में ऐसा ही किरदार निभाया था. वहीं अब अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि वो इस किरदार को पर्दे पर निभाने के लिए तैयार हैं, लेकिन अगर उन्‍हें कुछ समय पहले ऐसा ऑफर मिला होता तो वह इसे ठुकरा देते.

रणबीर का कहना है कि फवाद खान द्वारा ‘कपूर एंड संस’ में निभाये गये इस किरदार से अब कई कलाकारों के लिए दरवाजे खुल गये हैं. उन्‍होंने कहा कि अगर ऐसा प्रस्‍ताव उन्‍हें कुछ समय पहले आता तो वे इस किरदार के लिए इनकार कर देते. रणबीर ने चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए आलिया भट्ट (उड़ता पंजाब) और फवाद खान (कपूर एंड संस) की तारीफ की है.

ऐसे किरदार के साथ-साथ रणबीर कपूर फिल्म में सहायक भूमिका निभाने के लिए भी कुछ हद तक तैयार हो गये हैं. ‘बर्फी’ अभिनेता ने कहा,’ अगर आनेवाले दिनों में मुझे राजकुमार हिरानी मुझे आगामी फिल्‍म ‘मुन्‍नाभाई एमबीबीएस’ में सर्किट का किरदार निभाने का प्रस्‍ताव देते हैं तो मैं इसे जरुर निभाऊंगा और इस किरदार के साथ पूरी तरह से न्‍याय करने की कोशिश करुंगा.’

रणबीर ‘वॉग इंडिया’ पत्रिका के सितम्बर 2016 के संस्करण में प्रकाशित निर्देशक राजा सेन द्वारा लिए गए इंटरव्‍यू में रणबीर ने ये बात कही. इनदिनों रणबीर अपनी आगामी फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >