मुंबई: करण जौहर के निर्देशन में बन रही बहुचर्चित फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का पहला टीचर जारी किया गया है और निर्दशक का कहना है कि यह एकतरफा प्यार, गहरी दोस्ती और दिल टूटने की कहानी है.ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा जैसी सितारों से सजी फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री फव्वाद खान […]
मुंबई: करण जौहर के निर्देशन में बन रही बहुचर्चित फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का पहला टीचर जारी किया गया है और निर्दशक का कहना है कि यह एकतरफा प्यार, गहरी दोस्ती और दिल टूटने की कहानी है.ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा जैसी सितारों से सजी फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री फव्वाद खान भी एक विशेष भूमिका निभा रहे हैं
फिल्म के टीजर में रणबीर को फिल्म का शीर्षक गीत गाते दिखाया गया है और साथ हीं रिश्तों की जटिलता पेश की गयी है. टीजर में अनुष्का, ऐश्वर्या और फवाद भी दिख रहे हैं.करण ने ट्विटर पर फिल्म की कहानी की तरफ संकेत करते हुए लिखा, ‘‘एकतरफा प्यार…गहरी दोस्ती और दिल टूटना… ‘ऐ दिल है मुश्किल’ यही है.’ करण चार साल बार कोई फिल्म निर्देशित कर रहे हैं. निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ दि ईयर’ थी.फिल्म दीपावली के मौके पर 28 अक्तूबर को रिलीज होगी