‘Bigg Boss 10'' का प्रोमो रिलीज, देखें सलमान का नया अवतार...

‘बिग बॉस’ के फैंस के लिए खुशखबरी है कि सीजन 10 का प्रोमो रिलीज हो गया है. सलमान खान इस प्रोमो में एक एस्ट्रोनोट के अवतार में नजर आ रहे हैं. इस सीजन की खास बात यह है कि इस बार घर में पहली बार आम जनता शामिल होगी. इस सीजन को भी सुपरस्‍टार सलमान […]

‘बिग बॉस’ के फैंस के लिए खुशखबरी है कि सीजन 10 का प्रोमो रिलीज हो गया है. सलमान खान इस प्रोमो में एक एस्ट्रोनोट के अवतार में नजर आ रहे हैं. इस सीजन की खास बात यह है कि इस बार घर में पहली बार आम जनता शामिल होगी. इस सीजन को भी सुपरस्‍टार सलमान खान ही होस्‍ट करनेवाले हैं.

इस प्रोमो वीडियो में सलमान एस्ट्रोनोट लुक में बोलते नजर आ रहे हैं कि,’ जब चांद पर दिखा इंसान पहली बार या अंडे से निकली मुर्गी पहली बार…अब आम पब्लिक आ रही है पहली बार, तब क्रियेट हुई हिस्‍ट्री पहली बार.’ पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि जब ‘बिग बॉस’ में आम आदमी हिस्‍सा लेंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=awBBa9f9QGk

सलमान के लुक को देखकर थोड़ा-बहुत अंदाज लगाया जा सकता है इस बार यह घर थीम लुक से प्रेरित हो सकता है. ऐसा कहा जा रहा है कि यह शो मिड सितंबर से ऑन एयर हो सकता है. पिछले दिनों सलमान ने बांद्रा स्थित महबूब स्‍टूडियो में प्रोमो शूट किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >