जानें, प्रेग्‍नेंसी के दौरान काम करने के बारे में क्‍या कहती हैं करीना कपूर?

मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर इसी साल दिसबर महीने में मां बनने जा रही हैं. वो अपनी प्रेग्‍नेंसी को इंज्‍वॉय कर रही हैं. उनका कहना है कि वह प्रेग्‍नेंसी के दौरान अपना काम करना जारी रखेंगी. हाल ही में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि बेबो फिल्‍मकार रोहित शेट्टी की आगामी फिल्‍म ‘गोलमाल 4’ […]

मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर इसी साल दिसबर महीने में मां बनने जा रही हैं. वो अपनी प्रेग्‍नेंसी को इंज्‍वॉय कर रही हैं. उनका कहना है कि वह प्रेग्‍नेंसी के दौरान अपना काम करना जारी रखेंगी. हाल ही में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि बेबो फिल्‍मकार रोहित शेट्टी की आगामी फिल्‍म ‘गोलमाल 4’ में भी एक स्‍पेशल गाने में नजर आनेवाली हैं.

करीना ने बताया, ‘मैं भाग्यशाली हूं. मैं किसी अन्य के लिए टिप्पणी नहीं कर सकती, लेकिन मैं उम्दा भूमिकाएं चुनूंगी और करुंगी. मैं रात में आराम करती हूं और दिन में काम करती हूं.’

हाल ही में रोहित शेट्टी ने कहा था कि वह ‘गोलमाल 4′ के लिए करीना से संपर्क करने में हिचकिचा रहे हैं क्योंकि करीना मां बनने जा रही हैं. हालांकि वे साथ मिलकर एक गाना कर सकते हैं.

इस बारे में पूछे जाने पर करीना ने कहा, ‘ मैं उस बारे में (गाना) फिलहाल नहीं सोच रही हूं और रोहित को मुझसे क्यों डरना चाहिए. वास्तव में मुझे रोहित से डरना चाहिए. जिनके पास मेरे लिए भूमिका है, वे मेरे पास आ सकते हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >