इस अंदाज में शाहरुख ने ‘दिल से'' प्रीति जिंटा को कहा- SORRY, देखें वीडियो

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने 1998 की फिल्म ‘दिल से’ के 18 वर्ष पूरे होने पर फिल्म के कलाकारों और अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया. उन्‍होंने एक वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया. लेकिन इसके कुछ देर बाद ही उन्‍होंने इस फिल्‍म में उनकी कोस्‍टार रह चुकी अभिनेत्री प्रीति जिंटा से मांफी मांगी. […]

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने 1998 की फिल्म ‘दिल से’ के 18 वर्ष पूरे होने पर फिल्म के कलाकारों और अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त किया. उन्‍होंने एक वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया. लेकिन इसके कुछ देर बाद ही उन्‍होंने इस फिल्‍म में उनकी कोस्‍टार रह चुकी अभिनेत्री प्रीति जिंटा से मांफी मांगी. जानें क्‍या है मामला ?

दरअसल शाहरुख ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह एक रोमांटिक संवाद बोलते हुये नजर आ रहे और इसमें अंत में उन्होंने ‘फिल्म के लिए सभी को धन्यवाद’ कह रहे हैं. लेकिन वो इस वीडियो में प्रीति का नाम लेना भूल गये. जैसे ही उन्‍हें इसका अहसास हुआ उन्‍होंने तुरंत दूसरा वीडियो शेयर किया और प्रीति से माफी मांगी.

https://www.instagram.com/p/BJWY8U1hkL6/

‘दिल से’ का निर्देशन मणि रत्नम ने किया था और यह एक प्रेम आधारित फिल्म थी जो पूर्वोत्तर में उग्रवाद की पृष्ठभूमि में बनाई गई थी. शाहरख ने ट्विटर पर लिखा, ‘जिस चीज को आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं उसे कभी-कभी सबसे ज्याद प्यार नहीं मिलता….लेकिन प्यार बदलता नहीं है. मेरे पसंदीदा फिल्म ‘दिल से’ के 18 वर्ष पूरे हो गये.’

https://www.instagram.com/p/BJXV59ihC8q/

‘दिल से’ को उन फिल्मों में गिना जाता है जिसमें 50 वर्षीय शाहरुख ने अभी तक का बहुत अच्छा काम किया है. फिल्म में मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा भी हैं. प्रीति जिंटा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी.

41 वर्षीय प्रीति ने भी फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की। उन्होंने पोस्ट किया, ‘दिल से के 18 वर्ष पूरे हो गये. शाहरुख, मनीषा और मनीष सर को धन्यवाद.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >