‘GOLMAAL 4'' के एक खास गाने में दिखेंगी प्रेग्‍नेंट करीना कपूर

मुंबई : अभिनेत्री करीना कपूर खान हिट हास्य फिल्म ‘गोलमाल’ श्रृंखला की चौथी फिल्म में भी नजर आयेंगी लेकिन लीड रोल में नहीं. वह केवल एक गाने में दिखेंगी. इसका कारण यह है कि वह गर्भवती हैं और ऐसे में उनका अभिनय करना सही नहीं रहेगा. निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस बात पर मुहर लगाते […]

मुंबई : अभिनेत्री करीना कपूर खान हिट हास्य फिल्म ‘गोलमाल’ श्रृंखला की चौथी फिल्म में भी नजर आयेंगी लेकिन लीड रोल में नहीं. वह केवल एक गाने में दिखेंगी. इसका कारण यह है कि वह गर्भवती हैं और ऐसे में उनका अभिनय करना सही नहीं रहेगा. निर्देशक रोहित शेट्टी ने इस बात पर मुहर लगाते हुए कहा कि श्रृंखला की पूववर्ती दो फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री ‘गोलमाल-4′ के एक विशेष गीत में नजर आएंगी.

फिल्म निर्माता ने बताया कि उन्हें नहीं लगता कि आने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका को लेकर करीना से संपर्क करना सही रहेगा क्योंकि वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. हालांकि वह एक संक्षिप्त भूमिका में नजर आएंगी.

रोहित ने बताया, ‘‘उसे बुलाना और फिल्म में काम करने के लिए कहना आसान होगा. उससे कहा जा सकता है कि ‘चलो यह करते हैं.’ लेकिन मैं यह नहीं कर सकता (उनके गर्भवती होने का हवाला देते हुये) निश्चित रुप से मैं उन्हें मिस करुंगा.’

इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में होगी और दिवाली के दौरान सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी. इस साल जुलाई में करीना के अभिनेता पति ने सैफ अली खान ने पुष्टि किया कि उनकी पत्नी 35 वर्षीय गर्भवती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >