प्रत्येक ओलंपिक खिलाडी को एक लाख एक हजार रुपये का चेक देंगे सलमान

मुंबई : रियो ओलंपिक में भारतीय दल के सदभावना दूत बालीवुड स्टार सलमान खान प्रत्येक भारतीय खिलाडी एक लाख एक हजार रुपये का चेक देंगे. सलमान ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे ओलंपिक खिलाडियों की सराहना के तौर पर मैं प्रत्येक खिलाडी को एक लाख एक हजार रुपये का चेक दूंगा .” इससे पहले सलमान को सदभावना […]

मुंबई : रियो ओलंपिक में भारतीय दल के सदभावना दूत बालीवुड स्टार सलमान खान प्रत्येक भारतीय खिलाडी एक लाख एक हजार रुपये का चेक देंगे. सलमान ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे ओलंपिक खिलाडियों की सराहना के तौर पर मैं प्रत्येक खिलाडी को एक लाख एक हजार रुपये का चेक दूंगा .” इससे पहले सलमान को सदभावना दूत बनाए जाने की आलोचना भी हुई थी. सलमान ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को खेलों को बढावा देने के लिए अपनी तरह से प्रयास करना चाहिए.

सलमान ने लिखा, ‘‘सरकार खेलों का काफी समर्थन कर रही है. हम सभी भी खेल राष्ट्र को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी ओर से प्रयास कर सकते हैं.” उन्होंने कहा, ‘‘मैं कल के चैम्पियन तराशने के लिए ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट :ओजीक्यू: के काम की सराहना करता हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >