नरगिस फाखरी के साथ हुआ धोखा, शिकायत दर्ज, VIDEO में देखें क्या है पूरी खबर

अभिनेत्री नरगिस फाखरी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बैंजो’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. हाल ही में वे अमेरिका से लौटीं हैं, लेकिन भारत आते ही उनके साथ धोखा हो गया है. उन्‍होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. दरअसल किसी ने नरगिस के क्रेडिट कार्ड से 6 लाख रुपये की शॉपिंग कर […]

अभिनेत्री नरगिस फाखरी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘बैंजो’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. हाल ही में वे अमेरिका से लौटीं हैं, लेकिन भारत आते ही उनके साथ धोखा हो गया है. उन्‍होंने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है.

दरअसल किसी ने नरगिस के क्रेडिट कार्ड से 6 लाख रुपये की शॉपिंग कर ली. इसकी जानकारी उन्‍हें तब मिली जब उनके मोबाइल पर बैंक का मैसेज आया. मैसेज देखते ही नरगिस के होश उड़ गये क्‍योंकि उन्‍होंने कोई शॉपिंग नहीं की थी.

नरगिस जब से अमेरिका से लौटीं हैं लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही में अभिनेता उदय चोपड़ा संग अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में थी. फिलहाल दोनों की तरफ से कोई स्‍टेटमेंट नहीं आया है.

हाल ही में रितेश ने ‘बैंजो’ का एक नया पोस्‍टर रिलीज किया है जिसमें दोनों स्‍टार्स की कैमेस्‍ट्री शानदार नजर आ रही है. इस फिल्‍म में रितेश लंबे बाल वाले न्‍यू लुक के साथ नजर आयेंगे वहीं नरगिस एक मॉडर्न लड़की के किरदार में होगीं.

स्‍ट्रीट म्‍यूजिशियन पर आधारित यह फिल्‍म 23 सितंबर को रिलीज होगी. आपको बता दें कि दोनों कलाकार इससे पहले फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ में नजर आ चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >