पिता बनने के बाद मेरी जिंदगी काफी बदल गई: आमिर खान

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि वो पिता बनने के बाद काफी बदल गए हैं. पिता बनने का अहसास उनके दिल के काफी करीब है. 51 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि बच्चे माता पिता की जिंदगी में एक अलग तरह की खुशियां लेकर आते हैं. उनका कहना है कि उन्हें इस खुशी […]

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि वो पिता बनने के बाद काफी बदल गए हैं. पिता बनने का अहसास उनके दिल के काफी करीब है. 51 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि बच्चे माता पिता की जिंदगी में एक अलग तरह की खुशियां लेकर आते हैं.

उनका कहना है कि उन्हें इस खुशी का अहसास पहले बच्चे जुनैद के जन्म के बाद हुआ. आमिर ने कहा, ‘जिंदगी में एक बच्चे का होना काफी आनंददायक होता है. यह जिंदगी बदल देने वाला अहसास होता है. मुझे याद है कि जब मैं बच्चा था तो मेरी मां कहा करती थी कि तुम जब पिता बनोगे तब जानोगे कि मां बाप होना क्या होता है.’

अभिनेता ने आगे कहा, ‘जिंदगी में पहला बच्चा आने के बाद मुझमें काफी बदलाव आया. लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो माता-पिता नहीं बन सकते हैं.’ अभिनेता जसलोक अस्पताल के एक विशेष कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे.

इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य विट्रो फर्टिलाइजेशन और सेरोगेसी के बारे में जागरुकता फैलाना था. जुनैद आमिर खान की पहली पत्नी से पहला बच्चा है. आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी का बच्चा आजाद सेरोगेसी की मदद से हुआ है. किरण का कहना है कि वो आजाद के जन्म के बाद खुद को पूर्ण समझती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >