अरे ये क्या! फिर वायरल हो गया राधिका आप्टे का न्यूड वीडियो

एक्ट्रेस राधिका आप्टे एक बार फिर चर्चा में आ गयी हैं. लीना यादव के निर्देशन में बनी फिल्म पार्च्ड को लेकर वह सुर्खियों में आयी हैं, जिसका एक न्यूड वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर असीम बजाज व को-प्रोड्यूसर अजय देवगन हैं. विवाद के बाद इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने […]

एक्ट्रेस राधिका आप्टे एक बार फिर चर्चा में आ गयी हैं. लीना यादव के निर्देशन में बनी फिल्म पार्च्ड को लेकर वह सुर्खियों में आयी हैं, जिसका एक न्यूड वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर असीम बजाज व को-प्रोड्यूसर अजय देवगन हैं. विवाद के बाद इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने सफाई दी है. यह दृश्य राधिका आप्टे और आदिल हुसैन पर फिल्माया गया है.

प्रोड्यूसर ने कहा है कि फिल्म पार्च्ड अभी अमेरिका और फ्रांस में रिलीज हुई है और संभव है कि वहां से किसी ने इस सीन की यह क्लिप काट पर इंटरनेट पर लीक कर दी. उन्होंने कहा कि हमने सोचा था भारत में फिल्म को रिलीज करते समय एक्ट्रेस के बॉडी पार्ट्स को ब्लर कर दिया जायेगा. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि इस सीन में एेसा कुछ नहीं है, जिससे इतना बवाल किया जाये. फिल्म के निर्माता मुंबई पुलिस व साइबर सेल से संपर्क करने की भी सोच रहे हैं.

दरअसल, पार्च्डगुजरातके दूरदराजके गांव में रहने वाली तीन ऐसी महिलाओं पर आधारित फिल्महैजो पुरानेरीति-रिवाज तोड़ कर स्वयं को आजाद कर लेती हैं. उसफिल्म में राधिका आप्टे ने जिसकिरदारकोजियाहै, वह एकऐसी महिला है, जिसे हमेशा पीटा जाता हैऔर जब उसे प्यारकास्पर्श मिलता है तो ऐसेदृश्य सामने आते हैं.निर्माताऐसे में इस दृश्य को स्वाभाविक बतातेहैं. इसके पहले भी निर्देशक अनुराग कश्यप की 20 मिनट की एक शार्ट फिल्म में राधिका आप्टे का न्यूड वीडियो चर्चा में आया था. निर्माता असीम ने कहा है कि उन्होंने भारत में सीबीएफसी को फिल्म को प्रमाणन के लिए नहीं भेजा है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वे इस दृश्य के पीछे की भावना व कथानक को समझेंगे. उन्होंने कहा कि इस पर विशेष सफाई देने की जरूरत नहीं है और राधिका मेरे लिए बहन की तरह है और हम उसका किसी तरह शोषण नहीं कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >