क्‍यों सुशांत ने कहा,‘ कृति हमेशा ही सच बोलती हैं...''

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ‘राब्ता’ की अपनी कोस्‍टार कृति सैनन के साथ अपने लिंक-अप की खबरों को महज अफवाह बताया है. उन्होंने कहा कि कृति ने इस बारे में पहले जो भी कहा है, वो बिल्कुल सच है. पिछले महीने अभिनेत्री कृति ने सुशांत के साथ डेटिंग की खबरों को पूरी तरह से […]

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ‘राब्ता’ की अपनी कोस्‍टार कृति सैनन के साथ अपने लिंक-अप की खबरों को महज अफवाह बताया है. उन्होंने कहा कि कृति ने इस बारे में पहले जो भी कहा है, वो बिल्कुल सच है.

पिछले महीने अभिनेत्री कृति ने सुशांत के साथ डेटिंग की खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इस अफवाह पर रोक लगाने की कोशिश की थी. सुशांत से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘कृति हमेशा सच बोलती है.

उन्होंने जो भी कहा है, वो सही है. 30 वर्षीय अभिनेता कल रात अपनी आने वाली फिल्म ‘एम एस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी’ के ट्रेलर लॉन्‍च के दौरान संवाददाताओं से बात कर रहे थे. यह फिल्म भारतीय एक दिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बायोपिक है.

दरअसल अभिनेता जब इस फिल्म में काम को लेकर व्यस्त थे तब उनकी पर्सनल लाइफ मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई थी. पिछले साल उनका ब्रेक अप अंकिता लोखंडे से हो गया था, ये दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे.

इसके अलावा उन्हें ‘धौनी’ के लिए क्रिकेट के शॉट का अभ्यास करते हुए पसली की चोट का भी सामना करना पडा. सुशांत ने कहा कि उनका ध्यान पूरी तरह से फिल्म पर था, चोट और ब्रेकअप का प्रभाव फिल्म पर नहीं पडा.

शादी के सवाल पर अभिनेता ने कहा, ‘पहले लडकी मिले तो’ फिल्म ‘एम एस धोनी:अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत के साथ अनुपम खेर, कायरा आडवानी और दिशा पटानी भी हैं. फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >