बोलीं सोहा अली खान,‘ ‘बिग बॉस'' जैसे रियेल्टी शो पसंद है क्‍योंकि ये...''

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ‘बिग बॉस’ और ‘रोडीज’ जैसे रियेल्टी शो देखना पसंद करती हैं क्योंकि उनका मानना है कि ये किसी पटकथा पर नहीं चलते हैं. सोहा ने कहा, ‘मैं रिऐल्टी शो देखना पसंद करती हूं क्योंकि ये स्क्रप्टिेड नहीं होते. मैं ‘रोडीज’, ‘स्प्लट्सिविला’, ‘इंडियाज टॉप मॉडल’ जैसे शो देखती हूं. मैं […]

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ‘बिग बॉस’ और ‘रोडीज’ जैसे रियेल्टी शो देखना पसंद करती हैं क्योंकि उनका मानना है कि ये किसी पटकथा पर नहीं चलते हैं.

सोहा ने कहा, ‘मैं रिऐल्टी शो देखना पसंद करती हूं क्योंकि ये स्क्रप्टिेड नहीं होते. मैं ‘रोडीज’, ‘स्प्लट्सिविला’, ‘इंडियाज टॉप मॉडल’ जैसे शो देखती हूं. मैं ‘बिग बॉस’ भी देखना पसंद करती हूं. मैं इस शो की प्रशंसक हूं.’

उन्होंने कहा कि इन शो के अलावा वह अमेरिकन और ब्रिटिश शो देखना पसंद करती हैं. सोहा ‘ग्रेट इंडियन होम मेकओवर’ रिऐल्टी शो की मेजबानी करेंगी, जो घरों में लिविंग स्पेस को फिर से तैयार करने में मदद करेगा.

उन्होंने कहा, ‘मैं महसूस करती हूं कि शो की अवधारणा बिल्कुल अलग है. यह अपने तरह का है. शो की टीम अच्छी है और मेरा एशियन पेंट्स से लंबा नाता रहा है, इसलिए यह काम करने का शानदार अनुभव रहा है.’

इस शो में एक कुंवारे, नव विवाहित जोडे और एक पुराने संयुक्त परिवार समेत आठ परिवारों की कहानियां होंगी. 37 वर्षीय अभिनेत्री ने बताया कि शो का एक एपिसोड पटौदी पैलेस के मेकओवर पर होगा.

आठ हफ्ते तक चलने वाला यह शो 12 अगस्त से ऑनएयर होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >