देखें रणवीर सिंह का नया लुक, वीडियो आया सामने

अभिनेता रणवीर सिंह एकबार फिर सुर्खियों में हैं. उनका ये लुक आपको हैरान कर सकता हैं. जी हां रणवीर और रोहित शेट्टी की आगामी मेगा बजट फिल्‍म का पोस्‍टर और ट्रेलर रिलीज हो गया है. रणवीर ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्‍ट के बारे में जानकारी दी थी. दरअसल यह पोस्‍टर […]

अभिनेता रणवीर सिंह एकबार फिर सुर्खियों में हैं. उनका ये लुक आपको हैरान कर सकता हैं. जी हां रणवीर और रोहित शेट्टी की आगामी मेगा बजट फिल्‍म का पोस्‍टर और ट्रेलर रिलीज हो गया है. रणवीर ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्‍ट के बारे में जानकारी दी थी.

दरअसल यह पोस्‍टर और वीडियो एक मसाला ब्रांड के लिए है जिसे रणवीर एंडोर्स करते हैं. इसे बिल्‍कुल फिल्‍म अंदाज में बनाया गया है. इस वीडियो में रणवीर का कॉस्‍ट्यूम भी कमाल का है और वे हाथ में गन थामे नजर आ रहे हैं. रणवीर ने कैप्‍शन में लिखा है,’ धमाका.’

इस वीडियो में तमन्‍ना भाटिया भी नजर आ रही है. दोनों शानदार डांस स्‍टेप्‍स करते नजर आ रहे हैं. रणवीर वीडियो में सेवियर की तरह इंट्री मारते नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >