सलमान के बाद रजनीकांत ने भी दी अक्षय कुमार को ‘रूस्तम'' के लिए शुभकामनाएं

चेन्नई: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘रूस्तम’ की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं. यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. यह नौसेना के अधिकारी के.एम. नानावती की असल जिंदगी की घटना पर आधारित फिल्म है. नानावती पर उनकी पत्नी के प्रेमी की हत्या के लिए मुकदमा चलाया गया था. […]

चेन्नई: तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘रूस्तम’ की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं. यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. यह नौसेना के अधिकारी के.एम. नानावती की असल जिंदगी की घटना पर आधारित फिल्म है.

नानावती पर उनकी पत्नी के प्रेमी की हत्या के लिए मुकदमा चलाया गया था. रजनीकांत ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रिय अक्षय, मैं आपकी आगामी फिल्म रस्तम की सफलता की कामना करता हूं.’

टिनू सुरेश देसाई निर्देशित ‘रूस्तम’ में इलिएना डिक्रूज और ईशा गुप्ता ने भी अभिनय किया है. रजनीकांत ‘रूस्तम’ के बारे में ट्वीट करने वाले पहले सेलिब्रिटी नहीं हैं, बल्कि सुपरस्टार सलमान खान, रणवीर सिंह और सोनम कपूर ने भी इससे पहले इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >