जिस शॉट में मुझे 50 टेक लगते उसे नवाज ने एक ही टेक में कर दिया: सलमान

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान का मानना है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक टेक में शानदार शॉट देने वाले अभिनेता हैं. नवाजुद्दीन सलमान की अगली फिल्म ‘फ्रीकी अली’ में एक गोल्फर की भूमिका में हैं. सोहेल खान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभा रहे नवाजुद्दीन इस फिल्म में सबसे […]

मुंबई : सुपरस्टार सलमान खान का मानना है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक टेक में शानदार शॉट देने वाले अभिनेता हैं. नवाजुद्दीन सलमान की अगली फिल्म ‘फ्रीकी अली’ में एक गोल्फर की भूमिका में हैं.

सोहेल खान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभा रहे नवाजुद्दीन इस फिल्म में सबसे पहले अंत:वस्त्र बेचने वाले सेल्समैन के रुप में दिखाई देते हैं. इसके बाद वह एक स्थानीय गैंगस्टर के रुप में दिखते हैं, जो क्रिकेट खेलता है. बाद में वह गोल्फ खेलने लगते हैं.

नवाजुद्दीन ने कहा, ‘मैंने पहले कभी गोल्फ नहीं खेला था. यह एक तकनीकी खेल है और मुझे इसे सीखना पडा. मैंने इसका बहुत अभ्यास किया. मैंने 10-12 दिन तक गोल्फ का अभ्यास किया.’ मंझे हुए अभिनेता नवाजुद्दीन ने कहा कि फिल्म में अंत:वस्त्र बेचने के लिए संवाद बोलने में उन्हें काफी दिक्कत हुई.

नवाजुद्दीन ने कहा, ‘अंत:वस्त्र के विज्ञापन से जुडा संवाद सबसे मुश्किल था. मैंने इसका शॉट देने से पहले सुबह इसका अभ्यास किया.’ ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर नवाज ने यह संवाद बोलकर भी सुनाया, जिसके बाद वहां मौजूद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए.

इस दौरान वहां मौजूद सलमान भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए.सलमान ने नवाजुद्दीन के संवाद बोलने के अंदाज का संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘इसीलिए हमने नवाजुद्दीन को लिया था. वह आपको पहले टेक में शॉट दे देंगे. यदि मुझे इसे करना हो तो मुझे इसके लिए 50 टेक लग जाएंगे. उसके बाद भी मैं दोबारा उसे नहीं बोल पाउंगा.’

इस फिल्म में एमी जैक्सन और निकितिन धीर भी हैं. फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >