केवल टिस्का चोपड़ा ही नहीं ये भी हो चुकीं हैं कास्टिंग काउच की शिकार

मुंबई : बाहर से ग्लैमर और चमकीला नजर आने वाले बॉलीवुड की दुनिया की कहानी अंदर से काफी खोखली है. इसका खुलासा कई अभिनेत्रियां कर चुकीं हैं. यहां कास्टिंग काउच जैसी घिनौनी चीजें मौजूद है, यह बात किसी से छुपी नहीं है. अक्सर इसका खुलासा करने से एक्टर्स बचते हैं और वह इस मुद्दे पर […]

मुंबई : बाहर से ग्लैमर और चमकीला नजर आने वाले बॉलीवुड की दुनिया की कहानी अंदर से काफी खोखली है. इसका खुलासा कई अभिनेत्रियां कर चुकीं हैं. यहां कास्टिंग काउच जैसी घिनौनी चीजें मौजूद है, यह बात किसी से छुपी नहीं है. अक्सर इसका खुलासा करने से एक्टर्स बचते हैं और वह इस मुद्दे पर चुप रहना ही पसंद करते हैं. लेकिन ‘तारे जमीन पर’ की अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने यूट्यूब वीडियो ‘द स्टोरीटेलर्स’ में कास्टिंग काउच के अपने अनुभव को शेयर किया है. हालांकि वह पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिनके साथ इस प्रकार की घटना हुई है. आइए आपको ऐसी अभिनेत्रियों से भी मिलाते हैं जिनके साथ यह हादसा हो चुका है….

ममता कुलकर्णी
हाल में ही ड्रग रैकेट को लेकर चर्चा में आई अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भी कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकीं हैं. उन्होंने राजकुमार संतोषी पर आरोप लगाया था कि फिल्म ‘चाइना गेट’ के सेट्स पर उन्होंने ममता को यौन संबंध बनाने को कहा था. ममता कुलकर्णी ने कहा था कि जब उन्होंने यह बात नहीं मानी तो संतोषी ने उनका रोल छोटा कर दिया और कई फिल्मों से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया.

शिल्पा शिंदे

सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ की शिल्पा शिंदे को शयद ही आप भूल पायेंगे. टीवी में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग भी की. हाल में ही मीडिया में खबर आई थी कि स्ट्रगलिंग डेज में एक फिल्म के लिए ऑडिशन देने के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था.

चित्रांगदा सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने कुछ दिन पहले ही फिल्म ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ के सेट पर आपत्त‍िजनक सीन को लेकर ऐसा खुलासा किया था जिसने सबको चौंका दिया. उन्होंने कहा था कि फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें बेहद ही भद्दे तरीके से ‘सीन’ करने को विवश किया था. चित्रांगदा ने बताया, डायरेक्टर ने उनसे भद्दे सीन की डिमांड की थी, जिसके बाद उन्होंने फिल्म केा बाय-बाय कर दिया.

कंगना रनोट
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट भी कॉस्टिंग काउच का शिकार होने से नहीं बच पाई. कंगना ने खुद एक साक्षात्कार में इस का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें किस तरह की तकलीफों से गुजरना पड़ा था. उनसे ऑडिशन के बाद शरीरिक संबंध बनाने की डिमांड की जाती थी. लेकिन वह ऐसा करने से साफ इनकार कर देतीं थीं.

सुरवीन चावला
फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ में अपनी बोल्ड अदाओं से बॉलीवुड में कोहराम मचाने वाली एक्ट्रेस सुरवीन चावला पर भी कॉस्टिंग काउच नामक हादसा हावी रह चुका है. चावला के मुताबिक उन्हें भी कॉस्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था. हालांकि उन्हें बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में इसका सामना करना पड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >