रितिक की इस फिल्‍म से मिली टाइगर को मदद

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘ए फ्लाइंग जट्ट” को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. टाइगर ने कहा कि उन्होंने पश्चिम के सुपरहीरो से किसी तरह की प्रेरणा नहीं ली बल्कि उन्होंने इस बात पर अध्ययन किया कि रितिक ने ‘कृष’ में अपनी भूमिका किस तरह से निभाई थी. फिल्म ‘बागी’ के 26 […]

मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘ए फ्लाइंग जट्ट” को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. टाइगर ने कहा कि उन्होंने पश्चिम के सुपरहीरो से किसी तरह की प्रेरणा नहीं ली बल्कि उन्होंने इस बात पर अध्ययन किया कि रितिक ने ‘कृष’ में अपनी भूमिका किस तरह से निभाई थी.

फिल्म ‘बागी’ के 26 वर्षीय अभिनेता, निर्देशक रेमो डिसूजा की फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ में एक सुपरहीरो की भूमिका में नजर आएंगे. उन्होंने कहा, ‘मैंने कहीं से भी किसी तरह की प्रेरणा नहीं ली क्योंकि रेमो सर का फिल्म का लेकर विचार बहुत स्पष्ट था. वह एक असली सुपरहीरो चाहते थे इसलिए मैंने किसी तरह की प्रेरणा नहीं ली, हालांकि मैंने कई बार फिल्म ‘कृष” को देखा.’

उन्होंने कहा, ‘मैं फिल्म में दौडने के दौरान रितिक सर की बॉडी लैंग्वेज और उनके खडे होने के अंदाज का अध्ययन करना चाहता था.’ अभिनेता कल शाम को यहां अपनी फिल्म के गाने ‘बीट पे बूटी’ को लांच करने के दौरान बोल रहे थे. ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ 25 अगस्त को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >