रणवीर को किस करती कैमरे में कैद हुईं दीपिका पादुकोण, SEE VIDEO

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच कुछ तो है! ये हम नहीं कह रहे हैं ये तस्‍वीर कह रही है. दरअसल इरफान खान की ‘मदारी’ की स्‍क्रीनिंग में किस करते नजर आये. इसके अलावा दोनों को एकदूसरे का साथ बेहद पसंद आ रहा था. हाल ही में दीपिका ने रणवीर के साथ […]

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच कुछ तो है! ये हम नहीं कह रहे हैं ये तस्‍वीर कह रही है. दरअसल इरफान खान की ‘मदारी’ की स्‍क्रीनिंग में किस करते नजर आये. इसके अलावा दोनों को एकदूसरे का साथ बेहद पसंद आ रहा था.

हाल ही में दीपिका ने रणवीर के साथ अपनी सगाई और शादी की खबरों को खारिज कर दिया था लेकिन दोनों के बीच प्यार तो है. हालांकि दोनों अलग-अलग गाडियों से आये थे लेकिन एक परफेक्‍ट ब्‍वॉयफ्रेंड की तरह दीपिका को गाड़ी तक छोड़ने आये.

रणवीर और दीपिका की जोड़ी को फैंस भी बेहद पसंद करते हैं. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर नहीं बोला है. लेकिन रणवीर कई बार अपने प्‍यार का खुलेआम इजहार करते नजर आये हैं. हाल ही में स्‍पेन में आयोजित आईफा अवार्ड के दौरान वे अपनी लेडी लव को लेकर प्‍यार का इजहार करते नजर आये थे.

दीपिका, इरफान के साथ फिल्‍म ‘पीकू’ में नजर आई थी इसलिये उन्‍होंने ‘मदारी’ की स्‍क्रीनिंग को मिस नहीं किया. दीपिका हाल ही अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘xXx’ की शूटिेंग कर लौटीं हैं. वहीं रणवीर ने फिल्‍म ‘बेफ्रिके’ की शूटिंग पूरी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >