...तो इसलिए ब्रेकअप के बाद फिर एक साथ होंगे रणबीर-कैटरीना

मुंबई : बालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का प्रचार एकसाथ ही करेंगे. ऐसी अफवाहें थी कि रणबीर और कैटरीना लंबे समय तक चले अपने रिश्ते के टूट जाने के बाद अब फिल्म का प्रचार एक साथ नहीं करेंगे. फिल्म निर्माता और डिजनी इंडिया के प्रबंध निदेशक और […]

मुंबई : बालीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का प्रचार एकसाथ ही करेंगे. ऐसी अफवाहें थी कि रणबीर और कैटरीना लंबे समय तक चले अपने रिश्ते के टूट जाने के बाद अब फिल्म का प्रचार एक साथ नहीं करेंगे.

फिल्म निर्माता और डिजनी इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ सिद्धार्थ राय कपूर ने कहा ‘रणबीर और कैटरीना पूरी तरह पेशेवर हैं और दोनों ही वह सब करेंगे जो ‘जग्गा जासूस’ के प्रचार के लिए जरुरी होगा.’

निर्देशक अनुराग बसु की जासूसी-ड्रामा फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी. ‘जग्गा जासूस’ पहले 2014 अक्तूबर या नवंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन मुख्य किरदारों की पूर्व प्रतिबद्धताओं के चलते इसकी रिलीज की तारीख आगे बढा दी गई.

सिद्धार्थ ने कहा, ‘शूटिंग अंतिम चरण में है…कुछ ही दिनों में शूटिंग पूरी हो जाएगी. इसके बाद ही हम रिलीज की तारीख की घोषणा करेंगे.’ फिल्म के अगले साल रिलीज होने के सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा कि शूटिंग खत्म होने के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >