नेशनल अवॉर्ड विनिंग ''सैराट'' स्टार रिंकू ने की स्‍कूल वापसी, गर्मजोशी से स्‍वागत

मुंबई : फिल्म ‘सैराट’ में अपने अभिनय से राष्ट्रीय प्रसिद्धि पा चुकी रिंकू राजगुरु ने सोलापुर जिले की अकलुज स्कूल में अपनी 10वीं कक्षा के मित्रों के साथ विद्यालय में वापसी की. रिंकू, अकलुज से दूर स्वागत, प्रचार एवं उत्सवों में भाग लेने के बाद लोकप्रिय टीवी शो और फिल्म में काम करके लौटी है. […]

मुंबई : फिल्म ‘सैराट’ में अपने अभिनय से राष्ट्रीय प्रसिद्धि पा चुकी रिंकू राजगुरु ने सोलापुर जिले की अकलुज स्कूल में अपनी 10वीं कक्षा के मित्रों के साथ विद्यालय में वापसी की. रिंकू, अकलुज से दूर स्वागत, प्रचार एवं उत्सवों में भाग लेने के बाद लोकप्रिय टीवी शो और फिल्म में काम करके लौटी है.

यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ ‘सैराट’ मराठी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्‍म बन गई है और 100 करोड़ रुपये के मील के पत्थर करीब है. जब वह एक सम्मान समारोह के आयोजन में अकलुज आई, तो हजारों की संख्या में प्रशसंक एकत्रित हो गए.

रिंकू, जो कि फिल्म की सफलता के बाद अब महाराष्ट्र में घरेलू नाम बन गया है. नए शैक्षणिक वर्ष के पहले दिन वह नही आ पायी. रिंकू ने कक्षा-नौ में 81 फीसदी अंक अर्जित किए थे.

उसका अगला दिन और उल्लेखनीय साबित हुआ, जब राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा हुई. उसके सहपाठियों का भी कहना है कि अपनी फिल्म की सफलता के बाद वह पहुंच से बाहर हो गई है.

स्कूल की प्रधानाचार्य मंजुश्री जैन ने बताया कि ‘हम रिंकू के पहले दिन ही आने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन वह पहले दिन उपस्थिति होने में असफल रही.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >