शाहरुख चाहते हैं कि उनके बच्‍चे करें फिल्‍मों में काम, लेकिन...

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान एक अच्‍छे एक्‍टर होने के साथ-साथ एक अच्‍छे पति और पिता भी हैं. किंग खान चाहते हैं कि उनके बच्चे भी बॉलीवुड फिल्‍मों में काम शुरु करें लेकिन उससे पहले अपनी पढाई पूरी कर लें. शाहरुख खान ने बताया, ‘शिक्षा में मैं बडा यकीन करता हूं, ऐसे में वे (हमारे […]

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान एक अच्‍छे एक्‍टर होने के साथ-साथ एक अच्‍छे पति और पिता भी हैं. किंग खान चाहते हैं कि उनके बच्चे भी बॉलीवुड फिल्‍मों में काम शुरु करें लेकिन उससे पहले अपनी पढाई पूरी कर लें.

शाहरुख खान ने बताया, ‘शिक्षा में मैं बडा यकीन करता हूं, ऐसे में वे (हमारे बच्चे) पहले पढाई पूरी कर लें. मेरा बेटा स्नातक कर ले. उसने 12 वीं की पढाई खत्म की है और वह चार साल कॉलेज में रहेगा. मेरी बेटी स्कूल में है, वह दो साल स्कूल में और चार साल कॉलेज में रहेगी. स्नातक न्यूनतम योग्यता है.’

‘दिलवाले’ के अभिनेता ने बताया, ‘अगर फिल्मों के लिए आपका जबर्दस्त जुनून है तो आप यह करिए, ना सिर्फ इसलिए क्योंकि आप अच्छे दिखते हैं या शाहरुख खान के बच्चे हैं या क्योंकि मैं एक अभिनेता हूं ऐसे में वे भी ऐसा हो सकते हैं. यह गलत कारण (फिल्मों में प्रवेश करने का) है.

शाहरुख के दोस्त और उनके साथ कई फिल्में बना चुके करण जौहर ने एक बार कहा था कि वह आर्यन को लांच करेंगे लेकिन अभिनेता ने बताया कि अगर उनके बच्चे अभिनय करना चाहते हैं तो उन्हें कुछ ऐसा करना चाहिए जो भारतीय सिनेमा को आगे ले जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >