''सुल्‍तान'' के सेट पर अचानक बेहोश हुए रणदीप हुड्डा, अस्‍पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश हो गये जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल शूटिंग के दौरान ही रणदीप को अपेंडिक्स का दर्द उठा जिसकी वजह से वह बेहोश हो गये. रणदीप फिलहाल अपनी तीन फिल्‍मों को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में रणदीप […]

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश हो गये जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल शूटिंग के दौरान ही रणदीप को अपेंडिक्स का दर्द उठा जिसकी वजह से वह बेहोश हो गये. रणदीप फिलहाल अपनी तीन फिल्‍मों को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं.

फिल्‍म में रणदीप सलमान के कोच की भूमिका निभा रहे हैं. सलमान फिल्‍म में एक रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं. रणदीप जब एक शॉट की तैयारी कर रहे थे तब अचानक दर्द उठा और वे बेहोश हो गये. रणदीप को दिल्‍ली के फ़ोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आज उनका ऑपरेशन किया जायेगा.

रणदीप इनदिनों ‘सुल्‍तान’ के अलावा ‘सरबजीत’ और ‘लाल रंग’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वे पिछले काफी दिनों से इस समस्‍या से जूझ रहे हैं लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से वे इसे टालते आ रहे थे.

रणदीप के प्रवक्‍ता के अनुसार रणदीप की तबीयत खराब होने के कारण वे अपनी फिल्‍म ‘लाल रंग’ का प्रमोशन और ‘सुल्‍तान’ की शूटिंग नहीं कर पायेंगे. वे ‘किक’ के बाद सलमान के साथ दूसरी बार काम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >