दुबई में साथ नजर आये सलमान-लूलिया ! तसवीरें हुई वायरल

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और लूलिया वंतूर के करीब होने की खबरें तो पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई है. ऐसे में कुछ तसवीरे सामने आई है जिसमें सलमान और लूलिया साथ-साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि सलमान और लूलिया ने अपने रिश्‍ते के बारे में कभी कुछ कहा नहीं हैं. दोनों को […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और लूलिया वंतूर के करीब होने की खबरें तो पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई है. ऐसे में कुछ तसवीरे सामने आई है जिसमें सलमान और लूलिया साथ-साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि सलमान और लूलिया ने अपने रिश्‍ते के बारे में कभी कुछ कहा नहीं हैं. दोनों को दुबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया है.

इस तसवीर को सलमान के फैन क्‍लब द्वारा पोस्‍ट की गई है. तसवीर में सलमान का चेहरा तो साफ-साफ नजर आ रहा है लेकिन लूलिया का फेस दिखाई नहीं दे रहा है. खबरों की मानें तो दोनों दुबई एक अवार्ड सेरेमनी के दौरान पहुंचे थे और दोनों कई इवेंट्स के दौरान साथ-साथ नजर आये.

https://twitter.com/Lucky_1627/status/702842482636132357

हाल ही में सलमान लूलिया के एक रियेलिटी शो को प्रमोट करते नजर आये थे. अब तसवीर में दिख रही यह लड़की लूलिया है या कोई और यह तो सलमान ही जान सकते हैं. लेकिन अगर यह लूलिया ही है तो तसवीरें बहुत कुछ कहतीं हैं सल्‍लूभाई!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >