खुशखबरी: शाहिद-मीरा के घर आ सकता है नन्‍हा मेहमान! VIDEO

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी. इसके बाद सोशल साइट पर दोनों की खूबसूरत तसवीरें भी सामने आई. शाहिद ने भी मीरा के साथ ली गई कई तसवीरें सोशल साइट पर शेयर की थी. वहीं अब खबरें आ रही है कि मीरा प्रेगनेंट हैं और जल्‍द […]

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी. इसके बाद सोशल साइट पर दोनों की खूबसूरत तसवीरें भी सामने आई. शाहिद ने भी मीरा के साथ ली गई कई तसवीरें सोशल साइट पर शेयर की थी. वहीं अब खबरें आ रही है कि मीरा प्रेगनेंट हैं और जल्‍द ही उनके घर एक नन्‍हा मेहमान आ सकता है.

‘जूम’ चैनल के अनुसार, यह जोड़ा नन्‍हे मेहमान के आने की तैयारी कर रहा है. हाल ही में शाहिद ने इंस्‍टाग्राम पर कुछ तसवीरें शेयर की है जिसमें दोनों ने ही एकदूसरे के प्रति अपने प्‍यार का इजहार किया है. फिलहाल दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह शाहिद के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी होगी.

आपको बता दें कि मीरा का बॉलीवुड से कोई कनेक्‍शन नहीं है वे दिल्‍ली यूनिवर्सिटी की छात्रा रही हैं. शादी के बाद ग्रैंड रिस्‍पेशन का भी आयोजन किया गया था जिसमें सिने जगत की कई जानीमानी हस्तियां शामिल हुई थी.

शाहिद इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रंगून’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में उनके अलावा सैफ अली खान और कंगना रनौत भी मुख्‍य भूमिका में हैं. इसके अलावा वे जल्‍द ही फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में भी नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >