Michael Box Office Collection Day 11: दुनियाभर के मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘माइकल’ इस समय सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन बीत चुके हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है. भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में यह फिल्म नोटों की बारिश कर रही है. फिल्म की सफलता को देखकर मेकर्स बेहद खुश हैं.
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘माइकल’ ने भारत में अपनी पकड़ मजबूत बना रखी है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 11वें दिन करीब 1.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं भारत में अब तक कुल 37.53 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 44.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों की उपस्थिति लगभग 21 प्रतिशत रही. भारत में इस फिल्म के 1,229 शोज चलाए जा रहे हैं, जो इसकी लोकप्रियता को साफ दर्शाते हैं.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने उड़ाए होश
फिल्म ‘माइकल’ ने दुनियाभर में अब तक 2,604.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस धमाकेदार कमाई के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ दिए हैं.
जाफर जैक्सन ने एक्टिंग से किया कमाल
इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसके लीड एक्टर जाफर जैक्सन हैं. खास बात यह है कि जाफर जैक्सन असल जिंदगी में माइकल जैक्सन के भतीजे हैं. यह उनकी पहली डेब्यू फिल्म है, लेकिन उनकी एक्टिंग देखकर कोई यह नहीं कह सकता कि वह नए हैं. जाफर ने न सिर्फ माइकल जैक्सन के अंदाज को अपनाया, बल्कि उनकी आवाज को भी बखूबी कॉपी किया है. सोशल मीडिया पर जाफर की एक्टिंग और मेहनत की जमकर तारीफ हो रही है.
यह भी पढ़ें: क्या जाह्नवी कपूर जामनगर में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया से करेंगी शादी? पिता बोनी कपूर ने खोल दी पोल
