संस्कारी बाबूजी आलोकनाथ के साथ काम करेंगी सेक्सी सनी लियोनी, VIDEO

नयी दिल्ली : सेक्सी सनी लियोनी और बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी आलोकनाथ साथ काम करेंगे. इन दोनों को एक साथ देखना ही एक अलग अनुभव होगा. दोनों किसी फिल्म में नहीं एक नये विज्ञापन में काम करेंगे. इस विज्ञापन में सनी और आलोकनाथ के साथ दीपक डोभरियाल की भी अहम भूमिका होगी. यह एक एंटी […]

नयी दिल्ली : सेक्सी सनी लियोनी और बॉलीवुड के संस्कारी बाबूजी आलोकनाथ साथ काम करेंगे. इन दोनों को एक साथ देखना ही एक अलग अनुभव होगा. दोनों किसी फिल्म में नहीं एक नये विज्ञापन में काम करेंगे. इस विज्ञापन में सनी और आलोकनाथ के साथ दीपक डोभरियाल की भी अहम भूमिका होगी.

यह एक एंटी तंबाकू का विज्ञापन होगा. इस विज्ञापन की कहानी कुछ इस तरह होगी जिसमें दीपक सनी से मिलना चाहते हैं उनकी आखिरी इच्छा है कि वो सनी से एक बार मुलाकात करें. इस विज्ञापन में सनी लियोनी हरियाणी लड़की की भूमिका निभायेंगी. सनी लियोनी बॉलीवुड में अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है पिछले दिनों आये उनके इंटरव्यू के बाद उनके समर्थन में बॉलीवुड खड़ा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >