Purpose Day: जानें इन बॉलीवुड स्‍टार्स ने कैसे किया था अपनी लेडी लव को प्रपोज ?

पूरे दुनियां में इनदिनों वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. आज प्रपोज डे है. आज कई युवा जोड़े अपने- अपने तरीके से प्‍यार का इजहार करेंगे और अपने पार्टनर से ‘हां’ ही सुनना चाहेंगे. सभी चाहते हैं कि अपने पार्टनर को सबसे अलग तरह से प्रपोज करें. ऐसा ही कुछ हमारे बॉलीवुड स्‍टार्स भी चाहते […]

पूरे दुनियां में इनदिनों वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. आज प्रपोज डे है. आज कई युवा जोड़े अपने- अपने तरीके से प्‍यार का इजहार करेंगे और अपने पार्टनर से ‘हां’ ही सुनना चाहेंगे. सभी चाहते हैं कि अपने पार्टनर को सबसे अलग तरह से प्रपोज करें. ऐसा ही कुछ हमारे बॉलीवुड स्‍टार्स भी चाहते हैं. शाहरुख खान, अभिषेक बच्‍चन और आयुष्‍मान से लेकर कई ऐसे स्टार्स है जिन्‍होंने अपने पार्टनर्स को कुछ इस तरह प्रपोज किया…

शाहरुख खान और गौरी खान की स्‍टोरी किसी फिल्‍म की स्‍टोरी से कम नहीं है. उन्‍होंने गौरी को एक पार्टी में देखा था और एक नजर में ही वे गौरी को दिल दे बैठे थे. इसके बाद उन्‍होंने गौरी का पीछा किया और दोनों की दोस्‍ती भी हो गई. हाल ही में इस काम का भी खुलासा हुआ था कि शाहरुख गौरी का डांस क्‍लास के बाहर घंटों इंतजार भी करते थे. दोनों की शादी वर्ष 1991 में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी. दोनों बॉलीवुड के सक्‍सेस कपल में एक माने जाते हैं.

हाल ही अपना 40वां जन्‍मदिन मना चुके अभिनेता अभिषेक बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय की शादी को 9 साल हो चुके हैं. अभिषेक ने ऐश्‍वर्या को न्‍यूयॉर्क में प्रपोज किया था. दोनों फिल्‍म ‘गुरु’ की शूटिंग के लिए न्‍यूयॉक गये थे वहां जिस होटल में दोनों रुके थे वहीं अभिषेक ने ऐश्‍वर्या को प्रपोज किया था और ऐश्‍वर्या ने प्रपोजल एक्‍सेप्‍ट कर लिया था. इसके बाद दोनों विवा बंधन में बंधे. दोनों की एक बेटी आराध्‍या भी है.

3. बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान ने नताशा माधवानी को आकाश में प्रप्रोज किया था. दरअसल दोनों फ्लाइट से लंदन से अमेरिका जा रहे थे. बीच में ही फरदीन ने नताशा को प्रपोज किया और फिर दोनों ने शादी कर ली. फरदीन का प्रपोज करने का तरीका वाकई में हटके था.

अभिनेता रितिक रोशन और सुजैन खान आज बेशक एकदूसरे से अलग हो गये हो लेकिन रितिक ने सुजैन को अलग और शानदार ढंग से प्रपोज किया था. रितिक ने सुजैन को ट्रैफिक सिग्‍नल में देखा था और उसके बाद से ही वो सुजैन से मिलने का सपना देखने लगे. रितिक ने कॉफी मग में रिंग डालकर सुजैन का दिया था जिसे सुजैन ने तुरंत स्‍वीकार कर लिया था. इसके बाद वर्ष 2000 में दोनों की शादी हुई. फिलहाल वर्ष 2014 में दोनों का तलाक हो चुका है.

अभिनेता आयुष्‍मान खुराना का प्रपोज करने का तरीका भी फिल्‍मी कहानी की तरह ही था. आयुष्‍मान और ताहिरा दोनों पंजाब यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रहे थे. आयुष्‍मान शर्मीले स्‍वभाव के थे इसके बावजूद उन्‍होंने ताहिरा को अपनी दिल की बात कही. गुलाबों की महक के बीच कैंडल लाइट डिनर के दौरान आयुष्‍मान ने ताहिरा को प्‍यार के तीन शब्‍द कहे थे. दोनों पति-पत्‍नी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >