वीडियो में देखें रणवीर सिंह और फारूक अब्‍दुल्‍ला का ''मल्‍हारी'' डांस

नयी दिल्ली : वयोवृद्ध राजनेता फारुक अब्दुल्ला एक अवार्ड समारोह में खुद को अभिनेता रणवीर सिंह के साथ डांस करने से नहीं रोक सके और दोनों ने ठुमके लगाए. रणवीर की हाल ही में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘मल्हारी’ पर रणवीर ने अब्दुल्ला के साथ स्टेज पर थिरक कर रंग जमा […]

नयी दिल्ली : वयोवृद्ध राजनेता फारुक अब्दुल्ला एक अवार्ड समारोह में खुद को अभिनेता रणवीर सिंह के साथ डांस करने से नहीं रोक सके और दोनों ने ठुमके लगाए. रणवीर की हाल ही में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘मल्हारी’ पर रणवीर ने अब्दुल्ला के साथ स्टेज पर थिरक कर रंग जमा दिया. रणवीर को इस अवार्ड समारोह में ‘एंटरटेनर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार दिया गया.

जब वह पुरस्कार लेने स्टेज पर पहुंचे तो इस गाने की धुन बज रही थी जिस पर वह थिरकने लगे और उनके साथ ही फारुक अब्दुल्ला ने भी डांस किया. अब्दुल्ला ने यहां अपने अभिनेता बनने की इच्छा भी जाहिर की.

अब्दुल्ला ने रणवीर को पुरस्कार देते हुए कहा, ‘अगर मैं राजनेता नहीं होता तो मैं एक अभिनेता बनता और वही करता जो वो करते हैं और जो तुमने किया है. मैं उसे यकीनन करना चाहता. ‘बाजीराव मस्तानी’ में तुमने शानदार अभिनय किया है.’

https://www.youtube.com/watch?v=7Oow6_c5q4w

‘रामलीला’ अभिनेता ने उनका शुक्रिया अदा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अगर आप अभिनय करने लगेंगे तो मिस्टर बच्चन (अमिताभ बच्चन) के लिए मुश्किल हो जाएगी.’ एक सवाल का जवाब देते हुए यहां रणवीर ने कहा कि वह भविष्य में कभी एआईबी रोस्ट जैसे कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनना चाहेंगे. पिछले साल इस शो ने रणवीर के लिए काफी मुश्किलें खडी कर दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >