क्‍यों फैंस नाराज हुए रितिक रोशन, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘मोहनजोदाड़ो’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वहीं एकतरफ जहां रितिक फैंस के प्‍यार को देखकर बेहद खुश हैं लेकिन उनके कुछ फैंस ने उन्‍हें नाराज भी किया है. उन्‍होंने ट्विटर के जरिये फैंस से आग्रह किया है कि वे फिल्‍म की टीम का पीछा न […]

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘मोहनजोदाड़ो’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. वहीं एकतरफ जहां रितिक फैंस के प्‍यार को देखकर बेहद खुश हैं लेकिन उनके कुछ फैंस ने उन्‍हें नाराज भी किया है. उन्‍होंने ट्विटर के जरिये फैंस से आग्रह किया है कि वे फिल्‍म की टीम का पीछा न करें.

उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा,’ जबलपुर के फैंस से बहुत प्‍यार मिल रहा है. मेरा अनुरोश है कि कृपया बाइक से पीछा न करें इससे पैदल चलनेवाले और बुजुर्ग घायल हो रहे हैं. यह चिंताजनक है.’ उन्‍होंने आगे यह भी कहा कि फैंस से जब प्‍यार मिलता है तो बहुत खुशी होती है लेकिन जब यह दूसरों की परेशानी का कारण बनता है तो इससे बहुत दुख भी होता है.’

‘मोहनजोदाड़ो’ सिंधु घाटी सभ्‍यता पर आधारित एक प्रेमकहानी है. फिल्‍म में अभिनेता फिर एक बार अपने सिक्‍स पैक में नजर आनेवाले हैं. रितिक इससे पहले फिल्‍म ‘बैंग बैंग’ में दिखाई दिये थे. इस फिल्‍म में उनके सिक्‍स पैक ने अपने युवा फैंस को खासा आकर्षित किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >