''प्रेम'' का किरदार थोड़ा हटकर होगा : सलमान खान

सूरज बड़जात्‍या की पिछली फिल्‍मों में ‘प्रेम’ नामक किरदार एक सीधासादा और सादगीपूर्ण जीवन जीता है. वो किसी का बुरा नहीं करता और सबके बारे में अच्‍छा सोचता है. कुछ मिलाकर कहा जाये तो वह अच्‍छाई की मूरत है लेकिन बड़जात्‍या ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में इस परंपरा को तोड़ दिया […]

सूरज बड़जात्‍या की पिछली फिल्‍मों में ‘प्रेम’ नामक किरदार एक सीधासादा और सादगीपूर्ण जीवन जीता है. वो किसी का बुरा नहीं करता और सबके बारे में अच्‍छा सोचता है. कुछ मिलाकर कहा जाये तो वह अच्‍छाई की मूरत है लेकिन बड़जात्‍या ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में इस परंपरा को तोड़ दिया है. फिल्‍म में सलमान खान और सोनम कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं.

सलमान ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि इस बार का प्रेम का किरदार थोड़ा अलग है और वह उतना शालीन भी नहीं है. अब बड़जात्‍या अपने फैंस के सामने कौन सा नया ट्विस्‍ट रखनेवाले हैं यह तो फिल्‍म रिलीज होने के बाद ही पता चल पायेगा.

सलमान ने इस बात का भी खुलासा किया कि सूरज बड़जात्‍या की फिल्‍म में प्रेम कि लिए ऐसे हटके डायलॉग कैसे आ गये. लेकिन सलमान तो अपने सभी किरदारों से दर्शकों को हैरान करते आये हैं और दर्शक इस फिल्‍म का भी इंतजार बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं. सलमान इस फिल्‍म के अलावा जल्‍द ही एक रेसलर की भूमिका में फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में दिखाई देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >