‘मिशन सपने'' के लिए कुली बनीं विद्या बालन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन आने वाले टेलीविजन शो ‘मिशन सपने’ में कुली का काम करते हुए दिखाई देंगी. ‘मिशन सपने’ में मनोरंजन क्षेत्र की कुछ जानीमानी हस्तियों को एक दिन के लिए आम आदमी की पेशेवर जिंदगी जीते हुए दिखाया जाएगा. इस शो में सेलिब्रिटी अपनी प्रतिभा, समझ और अपनी सितारा शख्सियत का […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन आने वाले टेलीविजन शो ‘मिशन सपने’ में कुली का काम करते हुए दिखाई देंगी. ‘मिशन सपने’ में मनोरंजन क्षेत्र की कुछ जानीमानी हस्तियों को एक दिन के लिए आम आदमी की पेशेवर जिंदगी जीते हुए दिखाया जाएगा.

इस शो में सेलिब्रिटी अपनी प्रतिभा, समझ और अपनी सितारा शख्सियत का इस्तेमाल करते हुए व्यवसाय को और अधिक बेहतर करने का प्रयास करेंगे. सेलिब्रिटी द्वारा अर्जित धन को फिर 100 गुना करके उस व्यक्ति को दे दिया जाएगा जिसका काम वह कर रहे हैं. इस शो के लिए विद्या बालन ने राजस्थान की पहली महिला कुली मंजू को मदद के लिए चुना है.

विद्या ने यहां एक बयान में कहा, ‘लोगों के बीच प्रसिद्ध होने के नाते कई बार हम अधिकतर लोगों की कठिनाइयों और संघर्ष को भूल जाते हैं. मंजू की जिंदगी जीना मेरे लिए काफी जानकारी वाला अनुभव रहा। वह बहुत मुश्किलों का सामना करती है और खासतौर पर पूरी तरह पुरषों के प्रभुत्व वाले पेशे में काम करके जहां माना जाता है कि महिलाएं कुली का काम नहीं कर सकतीं.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि ‘मिशन सपने’ के जरिये मैं मंजू की जिंदगी में कुछ बदलाव ला पाई हूं। मुझे वाकई उम्मीद है कि मैं उसके बच्चों का भविष्य बनाने में पर्याप्त योगदान दे सकूंगी.’ ‘मिशन सपने’ के पहले सीजन में सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर और रणवीर कपूर आदि कलाकार दिखाई देंगे. दूसरे सीजन में मनोरंजन जगत के कुछ और नाम इसके साथ जुडेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >