जानें सलमान की ''प्रेम रतन धन पायो'' में क्‍या है खास ?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों सूरज बड़जात्‍या के निर्देशन में बनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में सलमान के आपोजिट सोनम कपूर है. इसके अलावा भी फिल्‍म में कई ऐसे फैक्‍टर है जो इस फिल्‍म को बेहद खास बनाते हैं. फिल्‍म में नील नितिन मुकेश, स्‍वरा भास्‍कर […]

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इनदिनों सूरज बड़जात्‍या के निर्देशन में बनी आगामी फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. फिल्‍म में सलमान के आपोजिट सोनम कपूर है. इसके अलावा भी फिल्‍म में कई ऐसे फैक्‍टर है जो इस फिल्‍म को बेहद खास बनाते हैं. फिल्‍म में नील नितिन मुकेश, स्‍वरा भास्‍कर और अनुपम खेर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. जानें इस फिल्‍म की कुछ दिलचस्‍प बातें जो इस फिल्‍म को खास बनाती है.

1. सलमान-सोनमकी जोड़ी

सलमान खान ने अपनी एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को हैरान किया है. इस फिल्‍म में वे सोनम के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे. सोनम सलमान से उम्र में काफी छोटी है. सोनम ने अपने एक बयान में कहा भी था कि वे सलमान संग काम करने को लेकर थोडा नर्वस भी हैं. दोनों इससे पहले फिल्‍म ‘सांवरिया’ में नजर आ चुके हैं. ट्रेलर में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया है.

2. पारिवारिक कहानी

सूरज फैमिली ड्रामा दिखाने को लेकर चर्चित हैं. ट्रेलर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म में एकबार फिर पारिवारिक उतार-चढ़ावों को देखने को मौका मिलेगा. सूरज ने इससे पहले ‘हम साथ-साथ है’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी सुपरहिट फिल्‍में परोसी हैं.

3. फिल्‍म का म्‍यूजिक

फिल्‍म के गाने दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्‍म के गाने ‘राम लीला…’ और ‘जलते दीये…’ को दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्‍पांस दिया है. दोनों ही गानों में सलमान का डिफ्रेंट अवतार में दिखाई दे रहे हैं.

4. सलमान को ‘प्रेम’ अवतार

फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है कि वे अपने दबंग सलमान को शर्मीले प्रेम के किरदार में दिखाई देंगे. ‘हम साथ-साथ है’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी सुपरहिट फिल्‍मों में सलमान ने अपने प्रेम वाले किरदार से दर्शकों को खासा हैरान किया था. इस फिल्‍म में दर्शक एकबार फिर अपने शर्मीले प्रेम से मिल पायेंगे.

5. फिल्‍म का आलीशान सेट

सूरज फिल्‍म में सेट्स और लोकेशन को लेकर भी खासा चर्चे में रहते हैं. इस फिल्‍म में भी आलीशान हवेली, शानदार झूमर, खूबसूरत लोकेशन, कलाकारों के कॉस्‍ट्यूम और रॉयल फैमिली को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >