अनुराग बसु संग काम करना थोडा थकाऊ और मुश्किल होता है : कैटरीना कैफ

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ भले ही पर्दे पर और असल जीवन में दोनों ही जगह एक साथ शानदार दिखते हों लेकिन कैटरीना को अपने कथित प्रेमी रणबीर के साथ काम करना मुश्किल लगता है क्योंकि उनका मानना है कि कोई भी इंसान जो आपको बहुत अच्छे से जानता है […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ भले ही पर्दे पर और असल जीवन में दोनों ही जगह एक साथ शानदार दिखते हों लेकिन कैटरीना को अपने कथित प्रेमी रणबीर के साथ काम करना मुश्किल लगता है क्योंकि उनका मानना है कि कोई भी इंसान जो आपको बहुत अच्छे से जानता है उसके सामने अभिनय करना असहज होता है.

32 वर्षीया अभिनेत्री रणबीर के साथ अनुराग बासु की आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में काम रह रही हैं. दोनों इससे पहले ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ और ‘राजनीति’ जैसी हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. कैटरीना पहली बार अनुराग बासु के साथ काम कर रही हैं.

रणबीर के साथ काम करने के बारे में सवाल पूछे जाने पर कैटरीना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आप जिन लोगों को बहुत अच्छे से जानते हैं, उनके साथ काम करना मुश्किल होता है. मेरा मानना है कि अनजान लोगों के सामने अभिनय करना आसान है. जब कोई आपको बहुत अच्छे से जानता है और आप उसके सामने अभिनय कर रहे हों तो आप को लगता है कि ऐसा थोपा गया है, आपको लगता है कि आप अभिनय कर रहे हैं क्योंकि सामने वाले को पता होता है कि आप झूठ बोल रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे दादा (बासु) के साथ काम करने का मौका मिला. उनके साथ हर कोई काम करना चाहता है. उनके काम करने का तरीका थोडा थकाउ और मुश्किल होता है क्योंकि वह अपनी खुद की रफ्तार से काम करते हैं.’ फिल्म एक कॉमेडी-ड्रॉमा है और एक जासूस की कहानी है जो अपने लापता पिता की तलाश कर रहा है. फिल्म अगले साल जून में रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >