सलमान की सलाह को मैं किसी के साथ बांटना नहीं चाहती : एली अवराम

मुंबई : स्वीडिश ग्रीक मॉडल-अभिनेत्री एली अवराम सुपर स्टार सलमान खान से करियर को लेकर मिली सलाह का खुलासा नहीं करना चाहती. ‘बिगबॉस’ के सातवें संस्करण में भाग लेने वाली एली को इस शो से एक पहचान मिली थी. इस शो के मेजबान सलमान खान थे. एली ने बताया, ‘उन्होंने मेरे लिए जो कुछ भी […]

मुंबई : स्वीडिश ग्रीक मॉडल-अभिनेत्री एली अवराम सुपर स्टार सलमान खान से करियर को लेकर मिली सलाह का खुलासा नहीं करना चाहती. ‘बिगबॉस’ के सातवें संस्करण में भाग लेने वाली एली को इस शो से एक पहचान मिली थी. इस शो के मेजबान सलमान खान थे.

एली ने बताया, ‘उन्होंने मेरे लिए जो कुछ भी किया मैं उसके लिए शुक्रगुजार हूं. लेकिन कुछ निजी बातें जैसे कि उन्होंने मुझे क्या सलाह दी, इसके बारे में मैं क्यों बात करुं. जिस तरह से शो पर उन्होंने मेरी तारीफ की यह मेरे लिए आशीर्वाद की तरह था क्योंकि यह सीधे सुपरस्टार से मिली वाहवाही थी.’

एली ने पिछले साल फिल्म ‘मिकी वायरस’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. वह खुश हैं कि उनके पास सलमान जैसा सलाहकार है. वह कहती हैं, ‘मैं पहचान मिलने से खुश हूं. मैं खुश हूं कि कोई ऐसा है जिससे मैं अपने करियर के बारे में बात कर सकती हूं. वह लोगों की मदद करके खुश होते है. मैं खुश हूं कि मैं उनमें से एक हूं, जिनकी उन्होंने मदद की.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >